उत्तराखंडसामाजिक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक संपन्न

खबर सागर

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक संपन्न

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में देहरादून सचिवालय में धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई जिसमें 17 प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाया जाएगा राज्य का इतिहास सहायक पुस्तिका के रूप में शामिल करने की सीएम ने की घोषणा कैबिनेट ने किया मंजूर ।

कक्षा 10 के बाद 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक की डिग्री 12वीं कक्षा के समकक्ष होगी ।

मिनिस्ट्रियल सेवा में 13 पद कनिष्ठ सहायक के किए जाएंगे सृजित ।

कर्मचारियों को पूरे सेवा काल में 50% की छूट दी गई एक बार में मिलेगा सीथलीकरण का लाभ अधिकारियों के साथ कर्मचारी भी ले पाएंगे लाभ ।

प्रदेश में नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी पूर्व में जहां प्रतिबंध था वहां प्रतिबंध रहेगा अब नई नीति में उप दुकान खोलने का नहीं होगा कोई भी प्रावधान ।

मत्स्य पालन में ट्राउट मछली योजना के लिए 200 करोड़ की राशि कैबिनेट ने की मंजूर ।

ग्रामीण विकास विभाग को सरस मेले इत्यादि के लिए 2.3 करोड़ की राशि कैबिनेट की मंजूर ।

अपर पुलिस अधीक्षक के वेतनमान सेवा नियमावली को मिली मंजूरी ।

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत एकल महिला या निराश्रित महिलाओं को रुo 2 लाख तक का ऋण दिया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!