
खबर सागर
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित, 2 मई को खुलेंगे श्रद्धा के द्वार
द्वादश ज्योर्तिलिंगो मे अग्रणी भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी मे पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गयी है ।
28 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना होगी।
प्रथम रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंचेगी ।
भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न यात्रा पडा़वो पर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद देते हुए 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
2 मई को सुबह 7 बजे वृश्चिक लगन मे भगवान केदारनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेंगे ।



