
खबर सागर
पुलिस ने ढाई लाख की चरस व 6.60 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
नशामुक्त जिला बनाने में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ढाई लाख की चरस व 6.60 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
दोनों मामलों का एसपी चंद्रशेखर घोड़के ने पत्रकार वार्ता कर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम कोतवाल कैलाश नेगी ने पुलिस दलबल के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे।
इस दौरान 23 वर्षीय सुनील कुमार लोहिया मंडलसेरा निवासी के पास से 6.60 ग्राम स्मैक बरामद की।
इसके अलावा एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन के नेतृत्व में एसओजी की टीम को मुखबिर ने सूचना दी की एक व्यक्ति चरस लेकर जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने विकास भवन मार्ग पर उसे पकड़ लिया। चेकिंग में उसके पास से एक किलो, 296 ग्राम चरस बरामद हुई।
दोनों के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया कर न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।