
खबर सागर
विकासनगर शक्ति नहर पर बने पुलों की कवायद हुई शुरू
विकासनगर में साठ के दशक में शक्ति नहर पर बने पुलों के साथ ही उनसे लगते मार्गों की हालत अब जल्द सुधरने वाली है, जिसकी कवायद शुरू कर दी गई है।
जिसको लेकर आज क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पुलों की स्थिति का जायजा लेकर वहां हो रहे कार्यों का अवलोकन किया।
बता दें कि पछवादून में बनी जलविद्युत परियोजनाओं के लिए साठ के दशक में बनी शक्ति नहर पर बने तकरीबन पंद्रह पुल बेहद जर्जर स्थिति में हैं, जिसको लेकर हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका के चलते इन पुलों से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
मगर इन पुलों की सुरक्षा के साथ ही यहां आवाजाही सुचारू रह सके उसको लेकर विभाग की ओर कवायद शुरू कर दी गई है। जिसके चलते ढालीपुर में शक्ति नहर पर बने पुल के रेट्रो फिटिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसका आज विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया।
साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ पुल नंबर एक और उससे लगते खस्ताहाल मार्ग का निरीक्षण भी किया।



