
खबर सागर
38वें राष्ट्रीय खेलों की मौली व मशाल तेजस्विनी पौड़ी पहुंची
38वें राष्ट्रीय खेलों की मौली व मशाल तेजस्विनी पौड़ी पहुंची जिसे जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने एजेंसी चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस स्टेशन, कलेक्ट्रेट से होते हुए वापस एजेंसी चौक तक रेली का आयोजन भी किया गया।
वही पौड़ी के रांसी मैदान में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उपलक्ष्य में आयोजित पाण्डवाज शो का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों ने बड़ी उत्सुकता और उल्लास के साथ भाग लिया।
शो की शुरुआत शुक्रवार दोपहर 12 बजे हुई। कार्यक्रम की शुरुआत शुभंकर मौली और मशाल तेजस्विनी के भव्य स्वागत के साथ हुई, जिसने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पाण्डवाज ग्रुप ने अपने लोकप्रिय गानों और प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग शो के दौरान संगीत की धुनों पर जमकर थिरके और आयोजन का आनंद उठाया।
इस प्रकार के कार्यक्रमों ने न केवल राष्ट्रीय खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को भी बढ़ावा दिया।