उत्तराखंडराजनीति

मसूरी में भाजपा के देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

खबर सागर

 

मसूरी में भाजपा के देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

मसूरी नगर पालिका चुनाव को लेकर देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी मसूरी पहुंचे और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनको जीत का मंत्र दिया।
विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और इस बार पूरे उत्तराखंड में नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी का तीसरा इंजन लगने जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि मसूरी में पूरे उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लोग निवास करते हैं ऐसे में देवप्रयाग विधानसभा के भी सैकड़ो लोग यहां पर निवास करते हैं। उन्होने कहा कि उनके द्वारा देवप्रयाग विधानसभा में विकास करने से लेकर लोगों को मूलभूत सुविधाये उपलब्ध कराई गई है जिससे देवप्रयाग की जनता काफी खुष है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नगर निकाय की सरकार बनने जा रही है।
मसूरी में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मीरा सकलानी मसूरी की जनता के सहयोग से भारी मतों से जीतने जा रही है और इस बार भारी संख्या में सभासद भी जीत कर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ना तो क्षेत्रवाद की और ना ही जातिवाद की राजनीति करती है ।
भारतीय जनता पार्टी एक गुलदस्ता है जो कमल के रूप में है जो देश ओर लोगों के विकास के लिये काम करती है। उन्होंने कहा कि मसूरी में कुछ राजनैतिक लोग क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं उनके द्वारा मसूरी के विकास को लेकर कभी कम ही नहीं किया गया।

भारतीय जनता पार्टी हमेशा विकास की बात करती है देश और प्रदेश को आगे बढ़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मसूरी में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की बोर्ड नगर पालिका मसूरी में बनने जा रही है और ना तो कांग्रेस और ना ही निर्दलीय इस बार भारतीय जनता पार्टी की टक्कर में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!