उत्तराखंडक्राइम

थत्यूड़ पुलिस ने 500 ग्राम चरस के साथ एक गिरप्तार

खबर सागर

थत्यूड़ पुलिस ने 500 ग्राम चरस के साथ एक गिरप्तार

 

– क्षेत्र में अवैध नशा मुक्त को लेकर पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान के तहत थत्यूड़ पुलिस ने 500 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।

प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा नशा मुक्त बनाये जाने हेतु विशेष अभियान चलाने के दिये गये निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
गुरुवार को देर शाम चैकिंग के दौरान अभियुक्त पुष्कर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी-ग्राम-
दरमोली पो0ओ0-तया तहसील-
भकियासैण थाना-भतरोजखान जिला-अल्मोड़ा हाल निवास- पहाड़ी बाजार कनखल, हरिद्वार उम्र-34 वर्ष को मोटर साईकिल होण्डा साईन UK08 AW-9644 पर 500 ग्राम अवैध चरस की तस्करी/ परिवहन करते हुये चौकी धनोल्टी क्षेत्रांतर्गत गिरफ्तार किया गया।
जिसके सम्बन्ध में थाना थत्यूड़ पर मु0अ0सं0 36/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
अभियुक्त से बरामद अवैध चरस की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग एक लाख रुपये है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

थत्यूड थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि उच्चधिकारी के दिशा निर्देशन पर क्षेत्र को नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज 500 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । आगे भी अभियान जारी है।

पुलिस टीम में उ0नि0 राहुल थापा, उ0नि0 बलवीर सिंह, उ0नि0 राजेंद्र रावत SOG, जितेन्द्र कुमार,हे0का0 चेतन सिंह,हे0कासुनील प्रसाद थाना थत्यूड़ शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!