
खबर सागर
सिडनी में आयोजित 67वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में नरेश बंसल ने विचार किए व्यक्त
सिडनी में आयोजित 67वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भारत ने हर क्षेत्र में सर्वागीण विकास किया है।
भारत में महिलाएं सुरक्षित हैं और मानव तस्करी पर भारत में रोकथाम के प्रयास जारी हैं।
महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है।
उन्होने कहा कि महिलाओं की सुदृढता के लिये अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।
केन्द्र की सरकार महिलाओं के प्रति सभी प्रकार के भेदभाव और हिंसा को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सभी धर्मो को उचित सम्मान है ,नव भारत निर्माण हो रहा है जिसे निश्चित रूप से 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है।
जिसमे संपूर्ण भारतवासी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे है।
भारत मे लोकतंत्र कायम है व पूर्ण रूप से भारतीय संविधान के तहत भारत सरकार द्वारा नेशन फर्स्ट व एकात्म मानववाद पर देश चलाया जा रहा।



