उत्तराखंडपर्यटन

कल 4 नवम्बर को गंगा उतस्व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सहित कई बड़ी हस्तीया होगी मौजूद

खबर सागर

 

कल 4 नवम्बर को गंगा उतस्व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सहित कई बड़ी हस्तीया होगी मौजूद

4 नवंबर को हरिद्वार में गंगा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।उत्सव की तैयारी अपने अंतिम चरण में है।

जिसका जायजा लेने के लिए नमामि गंगे स्वच्छता मिशन के महानिदर्शक राजीव मित्तल हरिद्वार में ही डेरा डाले हुए है। रविवार को उन्होंने नमामि गंगे घाट पर पहुँच कर तैयारियों का जायजा लिया। आपको बता दे की इस उत्सव में गंगा की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है।

डीजी राजीव मित्तल ने बताया की गंगा उत्सव में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री आर आर पाटिल सहित कई जानी मानी हस्तीया प्रतिभाग करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में फ़िल्म अभिनेता आशुतोष राणा का शिव स्तोत्र ओर राजीव खंडेलवाल के गंगा यात्रा का अनुभव लोगों को सुनने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जल संरक्षण का संदेश देते हुए महाशीर मछलियां गंगा में छोडेंगे ओर यहां से ही बी एस एफ की राफ्टिंग टीम को फ्लैग ऑफ दिखाया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!