
खबर सागर
- जिला उत्तरकाशी रैली के दौरान बबाल पर लाठीचार्ज
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में हिन्दू संगठनों द्वारा आयोजित हिन्दू जन आक्रोश रैली निकाली । जिसमें रैली को भटवाडी रोड से आगे पुलिस ने रोकने पर बबाल के साथ पुलिस ने लाठी चार्ज किया ।
बता दे कि उत्तरकाशी नगर में मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर हिन्दू संगठनों द्वारा रैली निकाली गई।
रैली को कलक्ट्रेट जाने से पूर्व ही भटवाडी रोड में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आगे नहीं जाने दिया।
काफी समय तक प्रदर्शनकारी यहीं जमे रहे। बाद में यहाँ बवाल हो गया।
जिस पर पत्थरबाजी के बाद पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी हुआ।
बबाल में कई लोगों को चोटें आई है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी है।



