
खबर सागर
उत्तर काशी में हिंदू संगठन द्वारा जन आक्रोश रैली
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में हिन्दू संगठनों द्वारा आयोजित हिन्दू जन आक्रोश रैली निकाली में हजारों की संख्या में लोग ने हिस्सा लिया ।
मुख्यालय बाजार सहित आसपास के सारे बाजार बंद चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद उत्तरकाशी पहुंचे स्वामी दर्शन भारती जनपद में स्थित मस्जिद को हटाने के लिए यह जन आक्रोश रैली आयोजित कि गई ।
बताते चले कि वर्णावत बंफर जोन में कई घर ऐसे हैं जो अतिक्रमण करके बनाए गए है ।
जिसको लेकर प्रशासन ने 80 लोगों को नोटिस भी जारी किया था ।
मगर आगे की कार्रवाई न होने पर हिंदू संगठनों द्वारा आज एक विशाल रैली का आयोजन किया ।
रैली बाजार से होते हुए एक विशाल जुलूस का आयोजन किया गया जो की हनुमान चौक में समाप्त हुई ।
और वहां अलग-अलग वक्ताओं ने अपनी बातें रखी, जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि जितने भी अवैध निर्माण हो रखे हैं उनको ध्वस्त कराया जाए ।
और बाहर से आए हुए लोगों द्वारा जिस तरह अतिक्रमण किया जा रहा है। उनको यहां से हटाया जाए ।
उत्तरकाशी काशी विश्वनाथ की नगरी है इसे स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए



