उत्तराखंडक्राइम

थाना कैम्पटी पुलिस 250 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खबर सागर

 

थाना कैम्पटी पुलिस 250 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक *उत्तराखंड को नशा मुक्त (ड्रग्स फ्री देवभूमि) बनाए जाने* की दिशा में
उतराखंड पुलिस हर सम्भव प्रयास करती आ रही है।

जिसके चलते थाना कैम्टी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत
उ0नि0 प्रवीण कुमार के नेतृत्व हे0कानि0 55 ना0पु0 मैराज आलम, हे0कानि0 116 ना0पु0 रवि चौहान चैकिंग भ्रमण यातायात व्यवस्था/संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग करने के लिये मसूरी बैण्ड पहुँचे ।
जहा यमुनापुल से करीब 200 मीटर पहले मुख्य मार्ग से पम्पिंग स्टेशन की तरफ जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर एक व्यक्ति नाम युवराज पुत्र नत्थूराम निवासी ग्राम बिथरी नैटवाड़ थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी उम्र 19 वर्ष को 250 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिस सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 25/2024 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम युवराज उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त से बरामद चरस की कीमत बाजार में ₹50000/- आंकी गई है।अभियुक्त से पूछताछ के द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी से कम दामों में चरस खरीदकर देहरादून में फुटकर में ऊंचे दामों पर बेच था।
अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्रवाई समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। विवरण निम्नवत् है।

थानाध्यक्ष कैम्टी मनोज कुमार का कहना है कि     उच्चघिकारी के मार्ग दर्शन में समय समय पर क्षेत्र में अवैध नशा व अन्य गतिविधियों को रोकने के अभियान चलाया जा रह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!