
खबर सागर
पौड़ी जिला पंचायत सदस्यों ने 6 सूत्रीय मांगो पर कार्यवाही न होने पर सर मुंडवा
पौड़ी जिला पंचायत कार्यालय के बाहर धरना दे रहे कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने 6 सूत्रीय मांगो पर कार्यवाही न होने पर आज अपना सर मुंडवा लिया, धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य बीते 2 सालों से जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक आयोजित न होने नाराज है साथ ही साथ ही जिला पंचायत सदस्यों ने विभाग के कनिष्ठ अभियंता और निर्माण पटल पर तैनात कर्मचारी पर आरोप लगाए है।
राज्य सरकार से मिले बजट को खर्च करने में वित्तीय गड़बड़ी कर भ्रष्टाचार किया है जिस पर ठोस कार्यवाही की मांग धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य कर रहे हैं ।
अपना सर मुंडवाने पर जिला पंचायत सदस्य गौरव और कुलभूषण ने बताया कि जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक आयोजित न होने के कारण वे क्षेत्र की समस्याओं को सदन के सामने नहीं रख पा रहे जिससे विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं साथ ही साथ क्षेत्र में किए गए कार्यों का भुगतान भी नहीं हो पाया है ।
जिला पंचायत सदस्यों ने कहा यदि जल्द उनकी 6 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।



