उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर होटल,ढाबो में पहुंचे एसएसपी देहरादून

खबर सागर

खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर होटल,ढाबो में पहुंचे एसएसपी देहरादून

उत्तराखंड में इन दिनों खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस ने खाद्य शुद्धता को लेकर एडवाइजरी जारी की थी।

जिसके तहत एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बुधवार देर शाम राजधानी देहरादून के होटल, ढाबों, फूड स्टालों में चेकिंग अभियान चलाया।जहां उन्होंने साफ सफाई का जायजा लिया।

साथ ही सभी थाना चौकी प्रभारियों कों अपने-अपने क्षेत्र में होटल/ढाबों/फूड स्टालों/फूड वैनो एंव सार्वजनिक स्थानों पर ठेली आदि लगाकर खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों में पेय एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में गहनता से चैकिंग करते हुए वहां कार्य करने वाले सभी कर्मियों का सत्यापन किया जाए ।
इसके साथ सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के सम्बन्ध में आदेश निर्गत किये गये हैं। पूरे जनपद में चलाए गए अभियान के दौरान 1047 प्रतिष्ठानों को चेक किया गए।

135 संचालकों के विरुद्ध उनके प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई और 127 व्यक्तियों को सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनको थाने लाया गया जिनके सत्यापन की कार्रवाई थाने में की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!