
खबर सागर
पौड़ी और श्रीनगर में 1 अक्टूबर को होगे छात्र संघ चुनाव
हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के पौड़ी और श्रीनगर में 1 अक्टूबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए दोनो परिसर में नामांकन की प्रकिया पूरी कर ली गई ।
पौड़ी के बीजीआर परिसर में कुल 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है जिसमे अध्यक्ष पद पर सिर्फ 2 नामांकन हुए हैं जिसमे एबीवीपी छात्र संगठन से छात्रा अभिरुचि नौटियाल और एनएसयूआई से राजकुमार नेगी ने नामांकन किया है ।
पौड़ी परिसर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदो पर कुल 14 प्रत्याशियो ने अपना नामांकन किया है।
वहीं श्रीनगर गढ़वाल के बिड़ला परिसर में अध्यक्ष पद पर 3 नामांकन हुए हैं ।
जिनमे एबीवीपी से जसवंत जय हो छात्र संगठन से वीरेंद्र सिंह जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ चंद्र सानू ने शामिल हैं श्रीनगर बिड़ला परिसर में कुल 20 नामांकन हुए हैं ।
चुनाव अधिकारी ने बताया की चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाया जा रहा है ।
नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने छात्र हित में जारी किए गए अपने मेनिफेस्टो की घोषणा को भी गिनाया।



