
खबर सागर
जंगली जानवर घुरड़ हिरण के मांस के साथ दो को किया गिरप्तार
पौड़ी के गडोली क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक घर से घुरड़ जो कि हिमालय हिरण की ही एक प्रजाति है ।
इस जंगली जीव के खुर, खाल और फ्रिज से रखा 5 किलो मांस बरामद किया है ।
मौके पर ही वन विभाग की टीम ने वन्य जीव के शिकार पर दो अभियुक्त साजिद खान, और नेपाल मूलवासी तुला बहादुर को अपनी कस्टडीमें में लिया हैं।
जबकि दो अभियुक्त विजय दनोशी और प्रमोद भंडारी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है वन विभाग की टीम को एक गुप्तचर ने घरुड़ के शिकार की सूचना दी थी ।
अब बरामद मांस के सैंपल को वन्यजीव परीक्षण के लिए भेजा गया है।
वही गढ़वाल डीएफओ अनिरुद्ध स्वप्निल ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और अन्य दो आरोपियों की खोजबीन जारी है।



