
खबर सागर
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ सांटागाड में राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया
समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने को लेकर राजकीय महाविद्यालय थत्युड में राष्ट्रीय कृमि दिवस रोवर रेंजर्स एवम स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया ।
विकास खण्ड जौनपुर राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ ( साटागाड )में आयोजित कार्यक्रम में जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ0 अंचला नौटियाल ने कृमि के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।
साथ ही शारीरिक स्वच्छता एवम कृमि मुक्ति हेतु दवा के सेवन के विषय में बताया ।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्र छात्राओं को एलबेंडाजोल दवा खिलाई गई।
कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य पंकज कुमार पांडे ने छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवम आपने आस पास के क्षेत्रों में कृमि के प्रति जागरुकता फैलाने की अपील की है।
कार्यक्रम का सफ़ल संचालन रोवर रेंजर्स प्रभारी डॉ0 अखिल गुप्ता एवम डॉ0 नीलम प्रहरी द्वारा किया गया।



