
खबर सागर
सोमेश्वर में कोसी नदी पार करते बहे दो लोग, एक की हुई मौत
सोमेश्वर में कोसी नदी पार करते समय दो लोग पैर फिसलने से बह गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को महेंद्र राम उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी रनमन तथा अमर बहादुर पुत्र दल बहादुर नेपाल निवासी गौरेश्वर मंदिर के समीप कोसी नदी को पार कर रहे थे। दोनों पैर फिसलने के कारण नदी में बह गए। उन्हें बहता देखकर लोगों ने बचाने का प्रयास किया।
दोनों को लगभग 150 मीटर दूर नदी से बाहर निकाला जा सका। दोनों को पुलिस तथा ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया और सोमेश्वर अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने महेंद्र राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमर बहादुर को उपचार दिया जा रहा है।
थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेजा जा रहा है।



