
खबर सागर
सोमवती अमावस्या स्नान पर श्रद्धांलुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
धर्मनगरी हरिद्वार में आज सोमवती अमावस्या स्नान के अवसर पर श्रद्धालु दूर दराज से आकर हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर गंगा स्नान कर रहे है ।
मान्यताओं के अनुसार सनातन धर्म मे सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व होता है इसलिए देश के दूर दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु हर की पौड़ी पर गँगा स्नान,पूजा और दान पित्रो की पूजा अर्चना कर पूण्य लाभ कमा रहे है ।
वही प्रशासन के द्वारा श्रद्धांलुओं की भारी संख्या कों देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की हुई है पूरे मेला क्षेत्र को 14 जोन और 39 सेक्टर में बांटा गया है
धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा घाटों पर गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमा रहे है श्रद्धालुओं का कहना है कि आज बहुत ही पावन त्यौहार है ।
सोमवती अमावस्या का आज के दिन को पूरे भारत में इसका महत्व माना जाता है इस दिन दान पूजा वृक्ष पूजा पित्रो की पूजा अर्चना करने से पुण्य लाभ मिलता है इसलिए श्रद्धालू दूर-दूर से आकर मां गंगा में स्नान करते है।
हमारा भी बड़ा सौभाग्य है कि हमें भी मां गंगा में स्नान करने का अवसर मिला अन्य श्रद्धालुओं का कहना है कि इस दिन दान पुण्य करने का काफी महत्व होता है हमें गंगा स्नान करके काफी अच्छा लगा है।



