
खबर सागर
नागदेवता का सुप्रसिद्ध पौराणीक मेला थैलू धूमधाम से हुआ समापन
सुप्रसिद्ध पर्यटक और धार्मिक स्थल नागटिब्बा की तलेटी स्थान श्रीकोट व भटवाडी के देवी थात में आयोजित नागराज का मेला थैलू धूमधाम से संपन्न हुआ । जिसमें मेले में नागराज की पालगी पंहुचने पर लोगों ने दर्शन कर सुख समृद्धि कि कामना की है।
गुरुवार को भादो माह में प्रति वर्ष आयोजित श्रीकोट में पौराणीक समय से जौनपुर की लोक संस्कृति व आस्था का प्रतिक मेला – मिलाप का केन्द्र मेला थेलू माना जाता है। जहां दूर दराज क्षेत्र से भारी संख्या में मेलार्थी पंहुचे ।
वही मेले में नाग देवता की पालगी पंहुचने पर लोगो ने दर्शन कर सुख : समृद्धी की कामाना की । तथा देव पालगी के साथ तांदी रासो का व पालगी को नाच कर जमकर आन्दन उठाया । तथा महिलाओं ने खरीदारी भी की है।
वही दुसरी ओर गत दिन ग्राम भटवाडी के रमणीक व बुग्याल मखमल देवी थात में आयोजित मेले में लोगो ने
वादीयो की बीच मेले व देव पालगी के साथ लुप्त उठाया । जिसमें ग्रामीणो ने विभिन्न प्रकार के भोग व पकवान घी, दूध व दही के साथ नागराज व देवी की पूजा अर्चना कर अच्छी फसल होने की प्रार्थना की ।
इस मौके नाग देवता के पुजारी सुमन लाल सेमवाल, आचार्य महादेव प्रसाद नौटियाल, भाजपा युवा नेता सुनील सेमवाल, बलवीर सिह ,सोवत सिह, रामदयाल शाह , बलवीर सिंह बिष्ट, उम्मेद सिंह, जयवीर सिह आदि उपस्थित थे ।



