उत्तराखंडसामाजिक

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखण्ड आन्दोलन की रूप रेखा हुई तय

खबर सागर

 

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखण्ड आन्दोलन की रूप रेखा हुई तय

.राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखण्ड विगत 10 वर्ष पूरी निष्ठा के साथ निरन्तर सेवा देने पर नियमितीकरण मांग को लेकर पूर जोर मांग करते आ रहे ।

लेकिन शासन प्रशासन द्वारा आज तक कोई भी मांग पर ध्यान न देने पर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखण्ड की बैठक आयोजित कर फिर से आन्दोलन की रूप रेखा व तैयारीयो में जुट गए है।

जिस पर 3 सितम्बर को देहरादून में विशाल रैली की तैयारी को लेकर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की बैठक प्रान्तीय अध्यक्ष दिनेश गौसाई की अध्यक्षता में 66 गांधी रोड आयोजित कि जायेगी ।
तय कार्यक्रम के तहत रैली परेड ग्राउंड पानी की टंकी के नीचे दून क्लब के सामने से सचिवालय के लिये कूच करेगी ।
राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखण्ड रैली में पूर्व दिये गये मांग पत्र के अनुसार ही होगी |

जिसमे समस्त निगमों में 10 साल की निरन्तर सेवा कर रहे दैनिक/संविदा /विशेषश्रेणी/पी टी सी/ उपनल/आदि कार्मिका का एक मुश्त नियमितीकरण किया जाय।
प्रत्येक निगम संघ/संगठन/यूनियन/परिषद अपने अपने बैनर लेकर रैली हेतु चलेंगे।
तय किया गया अगले आन्दोलन की घोषणा रैली के दौरान की जायेगी ( जिसमें कार्य बहिष्कार,/ टूल डाउन) की घोषणा हो सकती है ।

बैठक में आन्दोलन को सुचारू रूप से चलाने के लिये श्री दिनेश पन्त को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया ।

बैठक में तय किया गया महासंघ के घटक संघ/संगठन/परिषद/यूनियन अपने अपने विभागीय अध्यक्षों को नोटिस जारी करेगें ।

इस मौके पर बैठक मे दिनेश गौसाई , बु ,एस रावत,दिनेश पन्त,प्रेमसिंह रावत , शीशपाल रावत, टी एस बिष्ट, श्याम सिंह रावत, मेजपाल,संदीप मलह्रोत्रा ,गौरब बर्नवाल, आम प्रकाश भट्ट, राजेश रमौला, चतर सिंह , जीवा नन्द,दिवाकर शाही, राकेश पेटवाल, आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!