
खबर सागर
प्राकृतिक जल स्त्रोतों, सहायक नदियों को पुनर्जीवित के लिए 16 करोड़ रुपए स्वीकृत
पौड़ी जिले में सूख चुके प्राकृतिक जल स्त्रोतों और सहायक नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए अब 16 करोड़ रुपए के लागत से कार्य किया जाएगा ।
जिससे सूख कर विलुप्त हो रही सहायक नदी और प्रकार्तिक जलस्त्रोत को बचाया जा सके ।
जिले में प्रशासन ने 20 सहायक नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिए और जिले के 15 ब्लॉक में प्रत्येक ब्लॉक से 10 जलस्त्रोत के संरक्षण और संवर्धन का कार्ययोजना बनाई है।
डीएम पौड़ी ने वर्षा जल संरक्षण के लिए भी विभागीय स्तर पर लक्ष्य निर्धारण करते हुए सघन वृक्षारोपण, खंती, चाल-खाल, चैकडैम एवं अन्य जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।



