उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

कॉर्बेट में बाघिन के साथ दिखे तीन नन्हे शावक, पर्यटकों के कैमरों में कैद नजारा

खबर सागर

 कॉर्बेट में बाघिन के साथ दिखे तीन नन्हे शावक, पर्यटकों के कैमरों में कैद नजारा

 

विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों को रोमांचित कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, यहां जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को एक बाघिन अपने तीन नन्हे शावकों के साथ दिखाई दी, जंगल के बीच बाघिन के साथ अठखेलियां करते तीन शावकों का यह खूबसूरत नजारा पर्यटकों के कैमरों में कैद हो गया,इस दुर्लभ दृश्य को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे और उन्होंने इस यादगार पल को अपने कैमरों में संजो लिया।

बताया जा रहा है कि बाघिन के साथ दिखाई दिए तीनों शावकों की उम्र लगभग तीन से चार माह के आसपास है,इस दौरान बाघिन पूरी सतर्कता के साथ अपने शावकों के साथ जंगल में विचरण करती नजर आई,वहीं नन्हे शावकों की मौजूदगी ने इस पूरे दृश्य को और भी खास बना दिया,जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों के लिए यह नजारा किसी यादगार अनुभव से कम नहीं रहा।
कॉर्बेट के जंगलों में बाघिन के साथ तीन शावकों की मौजूदगी वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, यह दृश्य कॉर्बेट के प्राकृतिक आवास और यहां बाघों के अनुकूल वातावरण की एक खूबसूरत झलक पेश करता है। शावकों की मौजूदगी जंगल में बाघों के सफल प्रजनन की सकारात्मक तस्वीर जरूर दिखाती है।
गौरतलब है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में बाघों के संरक्षण के लिए अपनी अलग पहचान रखता है।           यहां बाघों के संरक्षण उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने और वन्यजीवों के अनुकूल वातावरण बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में बाघिन के साथ तीन नन्हे शावकों का दिखाई देना कॉर्बेट के जंगलों की खूबसूरती और वन्यजीव संरक्षण की एक शानदार तस्वीर बनकर सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button