खबर सागर
लखवाड़ बॉध परियोजना श्रमिकों ने श्रम विभाग की निकली शव यात्रा
संविदा श्रमिक संघ उत्तराचल यूनियन को नही मिली मान्यता –
लखवाड़ बांध बहुउद्देशीय परियोजना, लोहारी कुणा में श्रमिकों मांग को लेकर तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा । जिस पर श्रमिकों ने श्रम विभाग के कमिश्नर की शव यात्रा निकाल कर पुतलता दहन किया
सोमवार को लखवाड़ बांध परियोजना में कार्यरत श्रमिकों द्वारा अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा ।
संविदा श्रमिक संघ उत्तराचल यूनियन को मान्यता न दिए जाने पर अपने हक के लिए पुनः 14 दिन के बाद परिजना स्थल पर धरना -प्रदर्शन कर तीसरे दिन श्रम विभाग के खिलाफ जमकर बिरोध प्रदर्शन किया ।
इसी को लेकर श्रमिकों ने श्रम विभाग के कमिश्नर का पुतला दहन कर जमकर नारबाजी व प्रदर्शन किया ।
श्रमिकों का कहना है कि श्रम विभाग हमारे लिए मर गया है, और
श्रम विभाग श्रमिकों का नहीं है बडे – बडे सेट व पैसे वालों का है,जिससे कि एक गरीब मजदूर श्रमिक की गुहार न सुनकर इनका शोषण व लगातार हनन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग पूरी होने तक धरना प्रदर्शन इसी तरह जारी रखने का ऐलान किया है ।
जब कि 2 नवम्बर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता पर कंपनी द्वारा सभी मांगों पर आम सहमती बन थी । लेकिन कंपनी जानबूझकर श्रम विभाग को गुमराह कर
संविदा श्रमिक संघ उत्तराचल यूनियन मान्यता से बाहर किया जा रहा है।
इस मौके पर प्रदीप चौहान,सतीश तोमर,
राजेश पुंडीर,बबलू
प्रकाश,रोहित चौहान,
प्रदीप पुंडीर,आशीष पुंडीर,विपिन रावत, जयवीर रावत आदि भारी संख्या में उपस्थित थे ।



