उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन पौड़ी में शोक की लहर

खबर सागर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन पौड़ी में शोक की लहर

 

पौड़ी के मूल निवासी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन से जनपद पौड़ी में शोक की लहर है।
पौड़ी जनपद के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर 91 वर्षीय सावित्री देवी ने शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे अंतिम सांस ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ. मेघना असवाल ने बताया कि एक दिन पहले तक उनकी तबीयत ठीक थी, लेकिन शुक्रवार सुबह उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया, लेकिन करीब 11:30 बजे उनका निधन हो गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखने के लिए इलेक्ट्रिक एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार की इच्छा और आगे के निर्णयों के अनुसार प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मां का दुनिया से चले जाना किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे कठिन और दुखद समय होता है। इस पीड़ा को शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button