उत्तराखंडसामाजिक

घनसाली में बारिश का कहर मां बेटी की मलबें दबने से मौत

खबर सागर

घनसाली में बारिश का कहर मां बेटी की मलबें दबने से मौत

टिहरी जिले के घनसाली विकासखंड के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में दो दिनों से लगातार बारिश जारी है और बारिश का कहर देखने को मिल रहा है,जहा सीमांत तोली गांव में देर रात भारी बारिश के चलते एक मकान में मलबा घुस गया और मां -बेटी सहित दोनों मलबे में जिंदा दफन हो गए ।

जिसके बाद sdrf और प्रशासन द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया और मकान से मलबा हटाकर दोनों मृत्यकों की बॉडी रिकवर कर ली गई हैं ।

वहीं बालगंगा नदी के उफान से 3 दुकानें नदी में समा गई हैं,,वही बालगंगा नदी के उफान से खेती खलिहानों के साथ ही पुल ओर संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बारिश के कहर से समूची बाल गंगा घाटी में आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
सरकारी अमला निरीक्षण करने को मौके पर पहुंच चुका है, और नुकसान का जायजा ले रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!