
खबर सागर
रांइका म्याणी जाखधार में वन्य जीव जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
वन्य जीव व पर्यावरण के प्रति भद्रीगाड रेंज के तहत रांइका म्याणी जाखधार में वन्य जीव सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें छात्र छात्राओं व शिक्षको ने वन्य जीव जन्तुओ के संरक्षण की शपथ ली ।
मंगलवार को राजकीय इंटर कालेंज म्याणी जाखधार में आयोजित गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी गोविन्द सिंह ने वन्यजीवों एवं वन संपदा के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन में वन्य जीवों के प्रतिसंवेदनशीलता के महत्व के बारे में जानकारी साझा की ।
उन्होने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी व दया भावना विकसित करना रहा।
इस अवसर पर वन विभाग द्वारा- विषय,, निबंधों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा जैव विविधता के महत्व पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
इस मौके पर वन दरोगा अर्जून सिंह कंडारी, जयदेव सिंह, विवेक डोभाल, अशिष सिंह, संपना राणा आदि उपस्थित थे ।



