
खबर सागर
भगवती चामुण्डा की तीसरे चरण की दिवारा यात्रा शुरू
कालीमठ घाटी के शीर्ष पर विराजमान भगवती चामुण्डा की बहुप्रतीक्षित तीसरे चरण की दिवारा यात्रा विधिवत शुरू हो गई। वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना, ढोल-दमाऊं और पारम्परिक वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच जैसे ही भगवती चामुण्डा की डोली अपने भण्डार गृह से तीर्थ भ्रमण के लिए निकली, पूरा क्षेत्र मां के जयकारों से गूंज उठा।
दिवारा यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे और उन्होंने मां चामुण्डा की दिव्य डोली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा आज रात्रि प्रवास के लिए स्यासू गांव पहुंचेंगी तथा मद्महेश्वर घाटी और तुंगनाथ घाटी का भ्रमण कर मोक्षधाम बद्रीनाथ पहुंचेगी। बद्रीनाथ धाम में तीर्थ दर्शन व तीर्थ स्नान के बाद दिवारा जाल मल्ला गांव के लिए वापस लौटेगी।



