उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में गेंवली देवल में किया पौधरोपण

खबर सागर

‎सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में गेंवली देवल में किया पौधरोपण

‎वृक्षारोपण एवं पौध वितरण अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‎ संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में विकासखंड जाखणीधार के गेंवली देवल स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, प्रमुख जाखणीधार राजेश नौटियाल, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

‎कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय ने दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना एवं क्षेत्र व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना के साथ किया। इसके उपरांत अतिथियों एवं स्थानीय लोगों ने फलदार, छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया तथा ग्रामीणों को पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान 200 कागजी नींबू, 100 माल्टा सहित विभिन्न औषधीय प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए।

‎इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि वृक्षारोपण से अधिक पवित्र कार्य कोई नहीं हो सकता। उन्होंने सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती गीता धामी के नेतृत्व में किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन प्रदेशभर में सराहनीय कार्य कर रहा है। उनके नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं तथा बरसात के बाद टिहरी क्षेत्र में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसे फलदार एवं उपयोगी वृक्ष लगाए जाने चाहिए, जिनसे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की आजीविका भी सशक्त हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव को उसकी भौगोलिक परिस्थितियों एवं वहां की विशेष फल उत्पादन क्षमता के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, ताकि स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि के साथ स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सकें।

‎कार्यक्रम में सेवा संकल्प फाउंडेशन के प्रतिनिधि पवन ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा एवं जन-जागरूकता के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देना है। उन्होंने कहा कि श्रीमती गीता धामी का संकल्प है कि अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण अभियान से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाया जाए।

‎इस अवसर पर प्रमुख जाखणीधार राजेश नौटियाल, ग्राम प्रधान गेंवली दीपा देवी, ग्राम प्रधान नवाकोट रामदयाल रतूड़ी, ग्राम प्रधान कोटी कर्ण सिंह, बीडीसी सदस्य शीशपाल पंवार, वीर सिंह, त्रिलोक सिंह, मंजू देवी, रणजीत भंडारी, राहुल सेमवाल, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, मंडल महामंत्री राजेंद्र थपलियाल, शिव शक्ति महिला समूह, गौरा शक्ति स्वयं सहायता समूह, वीर देवता स्वयं सहायता समूह, राम-सीता स्वयं सहायता समूह, राधा-श्याम स्वयं सहायता समूह सहित अन्य महिला समूहों की सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!