उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

मंसूरी में जौनपुर-रंवाई (जनजाति) संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक 4 को

खबर सागर

मंसूरी में जौनपुर-रंवाई (जनजाति) संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक 4 को

कई दशकों से रंवाई-जौनपुर क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति (S.T.) वर्ग में सम्मिलित किए जाने क्षेत्र लगातार मांग करते आ रहे है। जिस को लेकर आगामी 4 अगस्त को टाउन हॉल नगर पालिका मंसूरी में आवश्यक आयोजित कि गई है।

बता दे कि रंवाई- जौनपुर क्षेत्र की सांस्कृतिक, भौगोलिक एवं सामाजिक स्थिति की तर्ज पर पड़ोसी जनजातीय क्षेत्र से पूरी तरह खाना – पान, भेष – भूषा,रिति -रिवाज और रिस्ते नाते एक जैसी संस्कृति से जुड़ी हुई है।
जिसमें 1967 में जनपद देहरादून का चकराता क्षेत्र जौनसारी क्षेत्र जनजाति घोषित हुआ था ।
लेकिन किन्ही कारणों से रंवाई-जौनपुर को अनुसूचित जनजाति (S.T.) की सूची से वंचित छोड दिया था।
जिससे क्षेत्र की जनता में रोष होने पर तब से लगातार रंवाई-जौनपुर को अनुसूचित जनजाति” (S.T.) में शामिल करने की मांग करते आ रहे है।
इसी को लेकर सर्घष समिती के सदस्य व जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि ने बताया कि कई दशकों पुरानी जायज मांग को क्षेत्र की एक आवश्यक बैठक आगामी 4 अगस्त टाउन हॉल नगर पालिका मसूरी में आहुत कि गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!