उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

NEET परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संपन पर केन्द्र का निरक्षण

खबर सागर

NEET परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संपन पर केन्द्र का निरक्षण

टिहरी जनपद में NEET परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने आज भागीरथीपुरम स्थित हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं परीक्षा से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!