
खबर सागर
सीएम धामी ने 1140.82 लाख की लागत से शक्तिफार्म को सिडकुल पुल का किया शिलान्यास
सितारगंज सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल से जोड़ने वाले सिसौना नदी पर 1140.82 लागत से बनने वाले150 मी0 स्पान सीसी पुल का कार्य का शुभारंभ किया। शक्तिफार्म पहुंचने पर माननीय मुख्यमंत्री का जनता व जनप्रतिनिधियों ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग साढ़े 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे मुझे बहुत खुशी हो रही है कि शक्तिफार्म क्षेत्र को सिडकुल से जोड़ने वाले इस पुल के निर्माण से इस पूरे क्षेत्र के लगभग 50 हजार निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों को इस पुल के निर्माण के पश्चात सिडकुल सितारगंज में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं विकास खंड कार्यालय सिसौना तक पहुँचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी।
इससे न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि आवागमन भी अधिक सुगम, सुरक्षित और किफायती हो सकेगा।
माननीय कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमने जो भी वादे किए थे उसमें से 95 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं शेष भी पूर्ण किए जाएंगे।
उन्होंने सितारगंज में 75 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ऐक्वा पार्क,65 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन आंचल मल्टी दुग्ध प्लांट स्वीकृत करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यूसीसी, सख्त नकल विरोधी, धर्मांतरण कानून लागू करने के लिए भी माननीय मुख्यमंत्री को बधाई दी व आभार व्यक्त किया।
उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से बंगला भाषा को राज्य दर्जा देने व पिपलिया गांव के अग्निवीर के परिवार की मदद करने का अनुरोध भी किया।



