
खबर सागर
कैम्टी क्षेत्र का एक प्रतिनिधि मंडल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर रोक की मांग
जिला प्राधिकरण नई टिहरी द्वारा पर्यटक स्थल के कैम्टी व धनोल्टी क्षेत्र में प्राधिकरण की कार्यवाह को लेकर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश है। जिस पर एक प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भेंट कर कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की ।
क्षेत्र का एक प्रतिनिधि मंडल राजेश नौटियाल . उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड ओबीसी मोर्चो कि नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिला ।जिसमें उत्तराखंड सरकार द्वारा पर्वतीय क्षेत्र में प्राधिकरण की कार्यवाही पर प्रतिबंध व स्थगित की गई है । लेकिन जिला प्राधिकरण टिहरी द्वारा पर्यटक स्थल कैम्टी, धार गांव, सिया गांव एवं धनोल्टी क्षेत्र में ताबड़तोड़ सीज (सीलिंग ) आदि की कार्यवाही की जा रही है,जिससे क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है।
क्षेत्रीय जनता का कहना है कि छोटे छोटे रोजगार हेतु छोटे दाबें व रेस्टोरेंट बनाए गए हैं जिससे स्थानीय लोग अपने आजीविका चला रहे है । लेकिन जिला प्राधिकरण द्वारा कि जा रही कार्यवाही से रोज-रोज जी का संकट हो गया है।
जिस पर एक क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर इस पर रोक लगाने की पुरजोर मांग की है ।
इस मौके पर भाजपा के युवा नेता राजेश नौटियाल, महिपाल सिंह सजवाण, प्रेम सिंह रावत, किशन सिंह पंवार, खजान सिंह सजवाण शूरवीर सिंह आदि शामिल रहे ।



