उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

बमठी में गुलदार ने एक महिला को बनाया निवाला ग्रामीणों में दहशत 

खबर सागर

 

  बमठी में गुलदार ने एक महिला को बनाया निवाला ग्रामीणों में दहशत 

पौड़ी गढ़वाल के बमठी गांव में बीते दिनों एक महिला को गुलदार द्वारा निवाला बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।

घटना के बाद वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही थी और विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाकर गुलदार को पकड़ने के प्रयास जारी थे।इन प्रयासों को आज सफलता मिली।

जब वन विभाग ने गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया। गुलदार के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली, हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में अन्य गुलदार भी सक्रिय हैं, जिन्हें पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाना आवश्यक है।

वहीं गढ़वाल डीएफओ ने बताया कि पकड़े गए गुलदार की जांच और परीक्षण के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह वही गुलदार है जिसने महिला पर हमला किया था या कोई अन्य। फिलहाल वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

बाइट- महातिम यादव ,गढ़वाल डीएफओ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!