उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

7 मार्च सें पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट तैयारियों में सीएम धामी ने बैरागी कैंप पहुंचें

खबर सागर

7 मार्च सें पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट तैयारियों में सीएम धामी ने बैरागी कैंप पहुंचें

आगामी 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं बैरागी कैंप मैदान पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने मंच, सुरक्षा व्यवस्था और प्रदर्शनी स्थल का बारीकी से जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के पिछले चार वर्षों के कार्यों और केंद्र सरकार के तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर यहां विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

साथ ही सहकारिता और विकास कार्यों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों और विकास के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर होगा।

बाइट – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!