उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन यात्रा के 36 वरिष्ठ नागरिक जागेश्वर धाम यात्रा पर रवाना

खबर सार

 

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन यात्रा के 36 वरिष्ठ नागरिक जागेश्वर धाम यात्रा पर रवाना

– उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत नैनबाग क्षेत्र के कई गांव से जागेश्वर धाम यात्रा पर रवाना हुई । जिसमें 36 वरिष्ठ नागरिक इस यात्रा का लाभ उठायेगे ।

सोमवार को विकास जौनपुर नैनबाग क्षेत्र के ग्राम पंचायत टटोर, ग्राम जयद्वार मल्ला, ग्राम मोंगी, ग्राम पन्तवाडी, ग्राम चिलालू, ग्राम मैर, ग्राम बाण्डासारी, ग्राम टंडाण गांव, ग्राम पाब, ग्राम मूनोग क्षेत्र के पंजीकृत 36 पुरूष वरिष्ठ नागरिकों को चार दिवसीय श्री जागेश्वर धाम की यात्रा पर के लिए रवाना हुए ।

यात्रा में पर्यटन विभाग द्वारा तीर्थ यात्रियों की भोजन, आवास एवं गाईड की व्यवस्था गढवाल एवं कुमांऊ मण्डल विकास निगम द्वारा कि जायेगी । वही परिवहन व्यवस्था, परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गई।

यात्रा को मंजू पंवार कनिष्ट उप प्रमुख जौनपुर, सुरेश कैन्तुरा प्रधान पाब, पूर्व ग्राम प्रधान रणवीर सिह राणा, पूर्व ग्राम प्रधान जयद्वार मल्ला, राम प्रसाद बिजल्वाण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!