उत्तराखंडपर्यटन

आदि कैलाश के साथ ओम पर्वत भ्रमण पर पहुंचे अजय टम्टा

खबर सागर

आदि कैलाश के साथ ओम पर्वत भ्रमण पर पहुंचे अजय टम्टा

आदि कैलाश तथा ओम पर्वत भ्रमण पर पहुंचे सड़क परिवहन मंत्री, भारत सरकार, अजय टम्टा ने भ्रमण के पहले दिन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्माणाधीन तपोवन से गुंजी और गुंजी से ज्योलिंगकोंग सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान मंत्री अजय टम्टा ने इन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।

यह सड़कें सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी,

उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली तथा तवाघाट से काला पानी तक मोटर मार्ग का निर्माण करने वाली कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को कार्य की गति में तेजी लाने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता को मानकों के अनुसार रखने के सख्त निर्देश दिए।

तत्पश्चात उन्होंने पवित्र आदि कैलाश एवं पार्वती कुंड के निकट विराजमान भगवान शिव के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर मंत्री ने विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना की और देश, प्रदेश एवं जनपद वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!