
खबर सागर
पहाडों की रानी मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल का शुभारंभ
पहाड़ों की रानी मसूरी में विंटर लाइन कार्निवल 2024 का शुभारंभ जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मसूरी विंटर लाइन कार्निवल का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया गया। जिस पर एसडीएम सदर हर गिरी ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ और मोमेंट देकर स्वागत किया।
इस मौके पर मसूरी फूड फेस्टिवल का भी जिलाधिकारी सविन बंसल द्व शुभारंभ किया गया उनके द्वारा माल रोड पर पर स्थापित विभिन्न फूड स्टालों का निरीक्षण किया गया वहीं पहाड़ी उत्पादों से तैयार व्यंजनों का आनंद लिया ।
जिलाधिकारी ने मसूरी माल रोड पर संचालित होने वाली गोल्फ कार्ट, षटल सेवा और नगर पालिका द्वारा संचालित होने वाली नगर बस सेवा, हाइड्रालिक ट्रक को भी हरी झंडी देकर रवाना किया गया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि मसूरी विंटर लाइन कार्निवल जहां पर्यटन को बढ़ावा देता है वहीं देश-विदेश से मसूरी आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाले उत्पाद से तैयार पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी लेता है और पर्यटकों के लिए मसूरी विंटर कार्निवाल में आकर अलग सी अनुभूति होती है ।
उन्होने कहा कि मसूरी को विकसित और र्प्यटकों को वेबहतर सुविधा देने को लेकर मसूरी में गोल्फ कार्ट, षटल सेवा की षुरूआत की गई है जिससे मसूरी में र्प्यटकों को जाम से ना जुझना पडे। उन्होने कहा कि सरकार ओर जिला प्रषासन लगाातर पर्यटन को बढावा देने के लिये कई योजना के तहत काम कर रहा है।
देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि मसूरी में लगातार पर्यटकों को भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाये जाने को लेकर विभिन्न योजना के तहत कार्य किया गया है ।
जिला प्रशासन के सहयोग से मसूरी में जाम से निपटने के लिये शटल सेवा शुरू की गई है वह मसूरी में नये साल और मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ।
उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।



