
खबर सागर
संदिग्ध परिस्थिति में हुई महिला की मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरो
बागेश्वर के गूलेर में संदिग्ध परिस्थिति में हुई महिला की मौत मामले में परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
महिला के परिजनों का कहना है की उनकी लड़की को मार कर लटकाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा की उनकी लड़की को लंबे समय से महिला के ससुर और महिला के बेटे की मौत का जिम्मेदार बताकर ससुराल वालों द्वारा महिला को लगातार परेशान किया जा रहा था।
उन्होंने महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए। पुलिस को तकरीर सौंपी जा रही है। महिला के परिजनों ने बताया की महिला की कल 7 वीं शादी की सालगिरह भी थी।
बताया की महिला की चार साल पहले ही मां और बाप दोनों की मौत भी हो चुकी है जबकि तीन महीने पहले महिला के एक साल के बच्चे और ससुर की भी मौत हुई है।
परिजनों का कहना है की इन सभी मौतों का जिम्मेदार ससुराल वाले महिला को मनाते हुए परेशान करते थे।