
खबर सागर
जल संस्थान के संविदा कार्मिकों ने विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न का आरोप
जिला मुख्यालय पौड़ी में जल संस्थान कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर नाराज संविदा कार्मिकों ने विभाग के उच्च अधिकारियों पर उनका उत्पीड़न का आरोप लगाया है । उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी मांगे नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
पौड़ी में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के दफ्तर में संविदा कार्मिकों ने धरना देकर प्रदर्शन किया ।
इस दौरान संगठन के प्रांतीय महामंत्री मंगलेश लखेड़ा व जिला अध्यक्ष सुरजीत डोबरियाल ने कहा कि श्रम विभाग ने प्रदेश के श्रमिकों के वेतन में 25 फ़ीसदी बढ़ोतरी के आदेश जारी किए थे ।
जिसका लाभ 1 अप्रैल 2024 से मिलना था लेकिन जल संस्थान पौड़ी की ओर से अभी तक इसका लाभ नहीं दिया जा रहा ।
किसके साथ ही साप्ताहिक, राष्ट्रीय व राजकीय अवकाश में संस्थान द्वारा लगातार उनकी सेवाएं ली जा रही है।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो उनका यह प्रदर्शन और उग्र होगा।



