उत्तराखंडसामाजिक

मसूरी में प्राइवेट कंपनी द्वारा गोल्फ कार्ट संचालन का विरोध, निकाली रैली

खबर सागर

 

 

खबर सागरमसूरी में प्राइवेट कंपनी द्वारा गोल्फ कार्ट संचालन का विरोध, निकाली रैली

पहाड़ों की रानी मसूरी में प्राइवेट कंपनी द्वारा माल रोड पर गोल्फ कार्ट का संचालन किये जाने को लेकर मसूरी रिक्शा चालक और मजदूर संघ ने विरोध शुरू कर दिया है। और प्रदर्शन रैली निकाल कर एसडीए को दिया ज्ञापन ।

पहाड़ों की रानी मसूरी में प्राइवेट कंपनी द्वारा माल रोड पर गोल्फ कार्ट का संचालन किये जाने को लेकर मसूरी रिक्शा चालक और मजदूर संघ ने विरोध शुरू कर दिया है।
मसूरी में गोल्फ कार्ट का संचालन प्राइवेट कंपनी के चालकों के द्वारा किए जाने को लेकर मसूरी रिक्शा चालकों ने मसूरी झूला घर से लेकर एसडीएम कार्यालय तक मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में विरोध रैली निकाली और स्थानीय व पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर रिक्षा चालको ने एसडीएम को ज्ञापन भी भेजा। रिक्शा चालकों ने कहा कि नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन उनके साथ षड्यंत्र रचकर मसूरी शहर में निजी कंपनी को गोल्फ कार्ट संचालित करने का ठेका दे रहा है। और रिक्शा चालकों को उनके अधीन काम करने के लिए कह रहा है उन्होंने कहा कि सूत्रों से पता लगा है कि पूर्व में प्रशासक द्वारा गोल्फ कार्ट कंपनी से अनुबंध किया गया है जिसमें रिक्शा चालकों की मात्रा 20 प्रतिशत हिस्सेदारी रखी गई है दो दुर्भाग्यपूर्ण है।
रिक्शा चालकों ने कहा कि वह किसी भी कंपनी के अधीन काम नहीं करेंगे वह अपने रिक्शा के मालिक थे ऐसे में वह गोल्फ कार्ट में भी मालिक की तरह ही काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मसूरी में ठेका प्रथा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन और नवनिर्वाचित बोर्ड से आग्रह किया है कि पूरे मामले में हस्तक्षेप कर रिक्शा चालकों को उनके अधिकारों को दिलाने का कार्य करें।

मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रणजीत चौहान ने कहा कि मसूरी में गोल्फ कार्ट का संचालन रिक्शा चालक ही करेंगे किसी भी प्राइवेट कंपनी को इसका ठेका नहीं दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि अगर गोल्फ कार्ट को ठेके पर दिया गया तो वह इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में यह तय किया गया था । कि मसूरी में गोल्फ कार्ट को संचालित किया जाना है जिसको लेकर साइकिल रिक्शा के चालकों को गोल्फ कार्ट दिया जाना है परंतु सूत्रों से मालूम चल रहा है कि गोल्फ कार्ट का संचालन को ठेके पर संचालित करने की कार्रवाई की जा रही है जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!