उत्तराखंडसामाजिक

रावतसेरा में शराब की दुकान खोले जाने पर ग्रामीणों का विरोध

खबर सागर

कमस्यारघाटी के रावतसेरा में विदेशी शराब की दुकान खोले जाने पर क्षेत्र के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने पुलिस के माध्यम से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजा है।

जिसमें दुकान अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
रावतसेरा के ग्राम प्रधान रवींद्र सिंह रावत रविवार को ग्रामीणों के साथ रावतसेरा चौकी पहुंचे।

यहां पुलिस कर्मी को जिलाधिकारी, एसडीएम व विधायक के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि रावतसेरा में विदेशी शराब की दुकान खोली गई है।

इसके लिए क्षेत्र के लोगों से किसी तरह की अनुमति नहीं मांगी गई है। शराब दुकान खोलकर क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

उन्होंने कहा कि गांव पहले ही पलायन के चलते खाली हो रहा है। गांव में बुजुर्ग, महिलाएं तथा बच्चे रह रहे हैं। यहां दुकान खोलकर सरकार ने यहां का माहौल बिगाड़ने का काम किया है।

विकास योजनाएं लाने के बजाए शराब की दुकान खोलकर क्षेत्र के लोगों को ठगने का काम किया है। उन्होंने तुरंत शराब की दुकान बंद करने की मांग की है।

मांग नहीं माने जाने पर 29 अप्रैल से क्षेत्रीय जनता के सहयोग से आंदोलन किया जाएगा। गांव में शराब की दुकान कतई सहन नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!