
खबर सागर
देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय मे कांवड़ यात्रा 2024 के परिपेक्ष्य में डीजीपी उत्तराखंड द्वारा उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, के ब्यूरो के अधिकारियों के साथ अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक मे उन तमाम पहलुओं पर चर्चा की गयी जो कि कांवड़ यात्रा को सुचारु और सुव्यावस्थित रूप से . चलाने मे महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैँ । वहीँ इस यात्रा के दौरान डाक कांवड़ का अकार भी तय किया गया है ।
जिसके अनुसार ही कांवड़िये डाक कांवड़ लेकर उत्तराखंड पहुँच सकते हैँ ।वहीँ संवेदनशील क्षेत्रों मे डी जे बजाने और यात्रा के दौरान हुड़दंग करने पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी ।
इस वर्ष संपूर्ण कावड़ क्षेत्र को 14 सुपर जॉन 36 जून और 130 सेक्टर में विभाजित किया गया है जिसमें लगभग 7000 पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालेंगे।



