उत्तराखंडसामाजिक

उतराखण्ड की रितिरिवाज में लोकपर्व घुघुतिया त्योहार का बडा महत्व

खबर सागर

मकर संक्रांति के दिन को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लोकपर्व घुघुतिया त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। कुमाऊं में विशेष आकृति पकवान घुघुते बनाए जाते हैं। और इन घुघुतों को सुबह-सुबह कौवों को खिलाया जाता है। घुघुते की माला बनाकर बच्चों को पहनाई जाती है। घुघुते पौष मास के अंतिम दिन बनाए जाते हैं |
और माघ मास के प्रथम दिन घुघुते कौवे को खिलाए जाते हैं। कुमाऊं में घुघुतिया त्योहार मकर संक्रांति के दिन अर्थात माघ मास के प्रथम दिन मनाया जाता है और माघ महीने के दूसरे दिन इन्हें कौवे को दिया जाता है।
इस त्योहार में बनने वाले व्यंजनों में, जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है वह है घुघुते। घुघुते बनाने के लिए आटा और सूजी को मिलाकर उसको गुड़ युक्त पानी और दूध के साथ गूंथा जाता है। इससे घुघुते बनाये जाते है।
इसके अलावा उस आटे से और अन्य आकृतियां भी बनाई जाती हैं, जैसे- ढाल, तलवार, डमरु, दाड़िम के फूल आदि. साथ में कुछ खजूरे भी बनाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!