
खबर सागर
सोनप्रयाग गौरीकुंड हाईवे के आपदा का खस्ताहाल पर व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन
सोनप्रयाग गौरीकुंड सड़क मार्ग के हालात आपदा के करीब दो माह बाद भी न सुधरने से नाराज समस्त यात्रा से जुड़े कारोबारियों ने जुलूस प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया।
शनिवार को प्रातः समस्त यात्रा से जुड़े कारोबारी गौरी माई मन्दिर गौरीकुण्ड में एकत्रित हुए व्यापारीयों जुलूस निकालकर शटल पार्किंग स्थल पहुंचा।
जहां व्यपरियों ने शासन प्रशासन की गलत नीतियों के चलते पुतला दहन किया।
इस दौरान व्यापार संघ गौरीकुंड, सोनप्रयाग, होटल एसोसिएशन केदारघाटी, जीप टैक्सी यूनियन गुप्तकाशी, घोड़ा खच्चर यूनियन मौजूद रहे।
व्यपरियों ने सड़क मार्ग पर त्वरित गति से कार्य कर डेंजर जोन को सही करने पर प्रदर्शन समाप्त किया।



