
खबर सागर
पिथौरागढ़ पूर्व सैनिक संगठन की पहल से दूरस्थ क्षेत्र डीडीहाट पर पहली बार आयोजित मोन पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया ।
, जिसमें प्रशिक्षण लेने वाले 26 पूर्व सैनिक तथा आश्रितों को खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से सर्टिफिकेट वितरण कर रोजगार के लिए कार्य करने हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गई।
पहली बार आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र पर विशेष खुशी और का माहौल देखा गया।
मोन पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम पर प्रशिक्षण लेने वाले लोगों द्वारा मोन पालन की बारिकियों को बखूबी जाना तथा इस रोजगार से जुड़कर आजीविका को बेहतर बनाने को भी सिखा गया ।
जिसके लिए लोगों द्वारा पूर्व सैनिक संगठन तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग का आभार व्यक्त किया गया है।



