उत्तराखंडसामाजिक

गंगा समग्र द्वारा आसन नदी वैरज के तट पर 800 पौधों का किया रोपण

खबर सागर

 

धरती को हरा भरा व पर्यावरण को बढ़ाव देने को लेकर गंगा समग्र के वैनर तले आसन नदी बैराज के तट पर बिभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया ।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रथम चरण में 500 व द्वितीय चरण में 800 पौधों फलदार, छायादार, सहित अनेक प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया ।

कार्यक्रम के बाद एक गोष्टी में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में विकासनगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मुन्ना चौहान ने इस मुहिम को जन जागृति का नाम देकर गंगा समग्र की पूरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी ।
उन्होने कहा कि हम सबको वृक्षारोपण कर स्वयं व आने वाला भविष्य के लिए जंगल व जल जीवन के लिए जरूरी है। जंगल है तो हम सबका जीवन तभी
सुरक्षित है।

कार्यक्रम में गंगा समग्र के प्रान्त संरक्षक तेजोराज पटवाल,गंगा वाहिनी के प्रांत प्रमुख रेशु चौधरी,प्रान्त प्रमुख शिक्षक आयाम जितेन्द्र गौड़,सह संयोजक भूपेन्द्र भट्ट,संयोजक उऋण सिंह,प्रांतीय कार्यालय प्रमुख सीनू कौर,सुमन रावत सामाजिक कार्यकर्ता,सुनीता चौहान लोक गायिका,रवि चौहान,कांति राणा,आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!