
खबर सागर
भीषण आग की चपेट में आया केदार घाटी के जंगल
तुंगनाथ घाटी के बाद अब केदार घाटी के जंगल भीषण आग की चपेट मे आने लगे है । क्षेत्र के अधिकांश जंगल लगातार भीषण आग की चपेट मे आने से पर्यावरण प्रदूषित होने के कारण वन सम्पदा को खासा नुकसान पहुंच रहा है । शनिवार सुबह से ही केदार घाटी के जंगल भीषण आग की चपेट मे आ गये है । वन विभाग द्वारा जंगलो मे लगी भीषण आग पर काबू पाने के प्रयास तो किये जा रहे है।
मगर जंगलो मे भीषण आग ऊंचाई वाले इलाको मे लगने के कारण आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है ।



