उत्तराखंड
भाजपा की संकल्प पत्र सुझाव पेटी लॉन्चिंग

खबर सागर
लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र को लेकर भाजपा ने देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय से संकल्प पत्र मोदी की गारंटी पेटी की लॉन्चिंग करी है।
जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा आम आदमी की पार्टी है। इसलिए भाजपा का घोषणा पत्र आम आदमी के सुझावों पर ही बनाया जाएगा।
जिस पर पार्टी का कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनसे पत्र भरवाएगा और जो सुझाव भी लोग देंगे ।
सुझाव पेटिका के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया जाएगा। जिसके आधार पर भाजपा का घोषणा पत्र तैयार होगा।



