उत्तराखंडपर्यटन

सावन के दूसरा सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक की उमड़ी श्रद्वालुओं भीड

खबर सागर

 

आज सावन का दूसरा सोमवार को लेकर प्रदेश सहित पर धर्मनगरी हरिद्वार के मंदिर और गंगा घाट बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहे हैं। वहीं दक्ष प्रजापति महादेव मंदिर में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने कि लिए तड़के सुबह से ही लाइन में खड़े दिखाई दिए।

श्रद्धालु मानते हैं कि सावन माह में दक्ष प्रजापति महादेव मंदिर में सच्चे मन से उपासना करने से हर मुराद पूरी होती है ।
गौर हो कि आज सावन का दूसरा सोमवार है, वहीं शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है ।
दक्ष प्रजापति महादेव मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने कि लिए तड़के सुबह से ही लाइन में खड़े दिखाई दिए. ये सिलसिला आगे भी जारी रहा ।

सुरक्षा के मध्य नजर पुलिस ने खड़े इंतजाम किए है । हर चौक चौराहा पर पुलिस के जवान तैनात है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!